पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईईओ ने माना, स्कूलों के एकीकरण में रही हैं खामियां

बीईईओ ने माना, स्कूलों के एकीकरण में रही हैं खामियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में प्रधान सुभाष भूकर की अध्यक्षता में हुई। जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों के एकीकरण की गड़बड़ी का मुद्दा उठाया तो कार्यवाहक बीईईओ नरेश रिणवां ने कहा कि, हां यह सही है कि ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के एकीकरण में खामियां रही हैं, इनको अब आपत्तियां मिलने पर दूर किया जाएगा। वहीं जब पंचायत समिति अनूपगढ़ के पूर्व प्रधान पंचायत समिति डायरेक्टर साहबराम पूनिया ने कहा कि गांव तीन जीएसएम में संचालित सरकारी स्कूल में कई सालों से एक ही बच्चे का नामांकन है तो उसका एकीकरण क्यों नहीं किया, इस पर बीईईओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर विधायक भादू ने बीईईओ को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए एकीकरण कर रही है की अधिकारियों की मर्जी चलाने के लिए। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर नियमानुसार कनेक्शन देने के लिए डिमांड नोटिस भिजवाने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पुलियों के निर्माण के मुद्दे भी उठाए। जिला परिषद सदस्य विजेंद्र पूनिया, पंचायत समिति सदस्य शंकुतला ज्याणी, उप प्रधान संतराम भांभू, सरपंच पोकरराम आदि ने कहा कि अधिकारी कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को डिमांड नोटिस सामान्य डाक से भिजवाने की बात कर रहे हैं जबकि दो-दो माह तक डिमांड नोटिस उन्हें नहीं मिल रहे हैं। बैठक में बीडीओ सुल्तानसिंह बेनीवाल, सीडीपीओ ममता सारस्वत, छात्रावास अधीक्षक सर्वजीतकौर, विद्युत निगम से एईएन ओपी पारीक, एईएन ग्रामीण चंद्रशेखर ओझा पीएचईडी एक्सईएन दलीप गौड़ आदि उपस्थित थे।

बैठककी सूचना नहीं देने पर जताया रोष

ग्रामीणजनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक की सूचना नहीं देने पर रोष जताया। डायरेक्टर साहबराम पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने कहा कि पंचायत समिति के अधिकारी कर्मचारी उन्हें बैठक की पूर्व सूचना नहीं देते। इस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि कर्मचारी बैठक की सूचना नहीं देते हैं, जिस पर वे कई बार बैठक में पहुंच नहीं पाते। वहीं स्टेंडिंग कमेटी की समय पर बैठक नहीं होने पर भी रोष जताया।

स्वच्छताअभियान के तहत रथ रवाना

निर्मलभारत अभियान के तहत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान