पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट ऑफ लिविंग के रॉक सत्संग में झूमे श्रद्धालु

आर्ट ऑफ लिविंग के रॉक सत्संग में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. सूरतगढ़रोड स्थित गौरव रिजॉर्ट में चल रहे श्री श्री योगा शिविर में रविवार को रॉक सत्संग का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। बच्चाें ने नृत्य किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोपहर 2 बजे से रॉक सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग के दौरान लोग इतने उत्साहित हो गए कि अपने स्थान पर खड़े होकर जमकर झूमने लगे। शाम 7 बजे से योगा शिविर की शुरुआत हुई, इसमें जयपुर से आए वरिष्ठ प्रशिक्षक महेश शर्मा ने मौजूद लोगों को योग प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रवक्ता रवि अदलखा, विनोद गोयल, बबीता विग, अनिल गुप्ता अंजू अग्रवाल आदि मौजूद थे।