पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरतगढ़ पदमपुर रोड की बढ़ी चौड़ाई

सूरतगढ़ पदमपुर रोड की बढ़ी चौड़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. राजमार्गोंकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए यूआईटी ने रविवार को कब्जे हटाए। अभियान के तहत हनुमानगढ़, सूरतगढ़ एवं पदमपुर रोड पर कब्जे हटाए गए। साथ ही कब्जाधारियों के नाम नोट करके उन्हें हिदायत दी। अतिक्रमण हटाओ अभियान सुबह 9 बजे शुरू हो गया। सबसे पहले हनुमानगढ़ रोड के किनारे बनी अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाई गईं। सूरतगढ़ और पदमपुर रोड की ओर मुड़ गया। माइनर के ऊपर और इसके आसपास बनी झोपड़ियां दुकानें हटाई गईं। एस्केवेटर देखकर लोगों ने खुद ही अपना सारा सामान बाहर निकाल कर दुकानें खाली कर दीं। कुछ स्थानों पर लोगों ने खुद ही अतिक्रमण खाली कर दिया।