पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 हजार शिकायतों काे जांचने मौके पर जाएंगी प्रशासनिक टीमें

30 हजार शिकायतों काे जांचने मौके पर जाएंगी प्रशासनिक टीमें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।

राज्यसरकार के श्रीगंगानगर दौरे के दौरान आई 32 हजार में से हल हो चुकी 30 हजार से ज्यादा शिकायतों को जांचने प्रशासनिक टीमें अगले हफ्ते जिलेभर का दौरा करेंगी। यह टीमें उन तमाम स्थानों पर जाकर जांचेंगी कि असल में शिकायतें हल भी हुई या नहीं। सीएमओ के विशेष सचिव केके पाठक के निर्देशों के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पाठक श्रीगंगानगर का दौरा पूरा करके शनिवार सुबह हनुमानगढ़ रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने 32 हजार समस्याओं को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज किया था। अब विभिन्न विभागों का दावा है कि 32 हजार में से 30 हजार से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण हो चुका है। कुल 1274 समस्याएं लंबित हैं। इस पर विशेष सचिव केके पाठक ने हिदायत दी कि विभाग जिन समस्याओं के निस्तारण का दावा कर रहे हैं। उन्हें वेरिफाई किया जाए कि हकीकत में हल हुई अथवा नहीं। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ दूसरे अधिकारियों को फील्ड में भेजा जाए। जो समस्याएं बाकी हैं, उनका भी जल्दी से जल्दी निस्तारण किया जाए। जो समस्याएं निस्तारण लायक नहीं हैं, उनकी भी जांच कराई जाए।

:: सेम समस्या के लिए 1.96 करोड़ रुपए वर्क आर्डर जारी

सेम समस्या के संबंध में विशेष सचिव पाठक ने कहा कि सरकार 1.96 करोड़ रुपए का वर्क आर्डर जारी कर चुकी है। बीकानेर कैनाल में डीसिल्टिंग का काम हो चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सिंचाई विभाग जब भी डीसिल्टिंग का काम करे। उसे वेबसाइट पर लोड किया जाए। उन्होंने शामकी बिलोचिया माइनर के बैड लेवल के काम को 31 मार्च तक पूरा करने के लिए कहा। इसके लिए 1.60 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है।

आठशहरों में होगा वाटर क्लोरीनेशन कार्य

विशेषसचिव पाठक ने कहा कि जिले के 8 शहरों में वाटर क्लोरीनेशन होगा। इससे लोगों को साफ पानी पीने को मिलेगा। उन्होंने सूरतगढ़ में स्टेडियम, गांवों में बनने वाले आरयूबी, लालगढ़ जाटान सड़क निर्माण चौराहे के सौंदर्यीकरण से जुड़े कामों की भी समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि बार्डर क्षेत्र में पांच किलोमीटर तक पक्के खाले निर्माण में बीएडीपी के साथ-साथ नरेगा को भी जोड़ा जा सकता है।