- Hindi News
- सूरतगढ़: भाजपा के रामकुमार भांभू बने उपप्रधान
सूरतगढ़: भाजपा के रामकुमार भांभू बने उपप्रधान
भाजपा के पास थे 14 और आए 16 मत
सूरतगढ़|पंचायतसमिति के 23 जोनों में से 13 में भाजपा सदस्य जीत कर आए थे। एक निर्विरोध चुने सदस्य का भाजपा को समर्थन प्राप्त था। ऐसे में भाजपा के उप प्रधान पद के प्रत्याशी को 14 मत मिलने चाहिए। लेकिन मतों की गणना में उसे 16 वोट आए। यानि दो निर्दलीय सदस्य भाजपा के पक्ष में मतदान कर गए। ऐसे में भाजपा को सत्ता का फायदा मिला। वहीं कांग्रेस को पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।
रंग-गुलालसे उड़ा किया खुशी का इजहार
सूरतगढ़|पंचायतसमितिमें भाजपा का परचम लहराने के बाद कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ा खुशी का इजहार किया। उपप्रधान का परिणाम घोषित होने पर बड़ी संख्या में समर्थक अबीर से सराबोर हो गए। विधायक भादू, प्रधान बिरमादेवी उपप्रधान रामकुमार भांभू को वाहन में बिठा विजयी जुलूस निकाला। मुख्य बाजार से निकले जुलूस में समर्थक डीजे पर नृत्य रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जुलूस विधायक भादू के निवास पहुंचा।
प्रधानउपप्रधान को दिलवाई शपथ
परिणामघोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी पोटलिया ने प्रधान बिरमा देवी उपप्रधान रामकुमार भांभू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
सूरतगढ़. प्रधान उप प्रधान शपथ लेते हुए।
सूरतगढ़. बाजार में विजयी जुलूस निकालते नवनिर्वाचित उपप्रधान एवं उनके समर्थक