- Hindi News
- श्रीगंगानगर या सूरतगढ़ में होगी पीएम की जनसभा
श्रीगंगानगर या सूरतगढ़ में होगी पीएम की जनसभा
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी के 19 फरवरी को प्रस्तावित श्रीगंगानगर दौरे के दौरान उनकी जनसभा के लिए प्रशासन ने तीन जगह प्रस्तावित की हैं। इन तीनों जगह के प्रस्ताव रविवार को प्रशासन ने राज्य सरकार को भेजे। इनमें श्रीगंगानगर मुख्यालय पर महाराजा गंगासिंह स्टेडियम रामलीला मैदान तथा सूरतगढ़ में राजीव गांधी स्टेडियम को जनसभा के लिए तय किया गया है। अब केंद्र सरकार इनमें से एक जगह प्रशासन को बताएगी। फिर प्रशासन उसी के अनुसार तैयारी शुरू करेगा।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा से पहले यहां सोइल हेल्थ कार्ड का शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार देशभर में सोइल हेल्थ कार्ड को शुरू करने जा रही है और इसकी शुरुआत श्रीगंगानगर से होगी। केंद्र सरकार ने मोदी की जनसभा के लिए श्रीगंगानगर मुख्यालय सूरतगढ़ में जगह प्रस्तावित करने को कहा था। शनिवार को दोनों जगहों के आधा दर्जन स्थान देखने के बाद प्रशासन पुलिस ने तीन जगह तय की हैं। खास यह है कि इन तीनों ही जगहों के आसपास खाली मैदान है, ताकि वहां हेलीपेड बनाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने मोदी की जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा अन्य व्यवस्थाएं जांचने के लिए केंद्रीय टीम जल्द ही श्रीगंगानगर आएंगी।
जानिए सोइल हेल्थ कार्ड के बारे में सब
सोइलहेल्थ कार्ड- यह मृदा स्वास्थ्य कार्ड होगा। खेत में मिट्टी की जांच के बाद इस कार्ड में लिखा जाएगा कि वहां किन तत्वों की कमी है और किन तत्वों की अधिकता है। मकसद यह है कि किसान मिट्टी के अनुसार फसलों की बुवाई करें।
निशुल्क होगा कार्ड
सरकारअभी जो सोइल कार्ड बना रही है। उसका किसानों से शुल्क लिया जाता है। अब सरकार देशभर में इसे निशुल्क और अनिवार्य करने जा रही है। यानी यह कार्ड होने पर ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से सभास्थल तक पहुंचेंगे। करीब एक से दो घंटे उनका यहां कार्यक्रम होगा। प्रशासन पुलिस अधिकारियों ने रविवार को जिला परिषद में रिहर्सल करके देखी कि अभी जितनी धूप रही तो प्रधानमंत्री के लिए मंच पर क्या-क्या व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी।