- Hindi News
- युवा सारस्वत समाज ने किया नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
युवा सारस्वत समाज ने किया नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
सूरतगढ़. युवासारस्वत श्रीकुंडिया समाज समिति की ओर से रविवार को बीकानेर रोड स्थित हरिराम बाबा मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित अतिथियों का स्वागत कर किया गया। अध्यक्ष श्यामसुंदर कायल ने बताया कि समारोह में रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान इंदू सारस्वत, नगरपालिका सूरतगढ़ के उपाध्यक्ष पवन ओझा, ग्राम पंचायत ठेठार के उपसरपंच सतपाल मोट, राइयांवाली की सरपंच कल्पना कायल सहित अन्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक देवेंद्र गुरावा, रामकुमार ओझाइया, जेपी ठाकरानी, राकेश सारस्वा, अश्वनी ओझा, राजू ओझा, राजेंद्र कौशिक, प्रकाश तावणिया, किशन तावणिया, पुरुषोत्तम ओझा, विजय, मनोज, मनस्वी, एईएन चंद्रशेखर ओझा, ममता ठाकरानी पूर्व पार्षद गीता आदि उपस्थित थे।