पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के अस्पताल छोड़ने पर हड़कंप

स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के अस्पताल छोड़ने पर हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. कस्बेके वार्ड 18 में संभावित स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला के आने पर चिकित्सा विभाग ने घर-घर सर्वे करवाया है। बीसीएमओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मीरा देवी को हर्ट की तकलीफ होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के दौरान स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण पाए गए। इसके बाद उसे अस्पताल के डी वार्ड में शिफ्ट किया जाना था कि परिजन महिला को शनिवार सूरतगढ़ ले आए। बीकानेर से सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद डॉ. जितेंद्र बोगिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम वार्ड में भेजी गई। साथ ही महिला को 108 से श्रीगंगानगर भिजवाया गया। बीसीएमओ अग्रवाल ने बताया कि टीम ने महिला के घर के आसपास 52 घरों का सर्वे किया। साथ ही महिला के घर के सदस्यों को दवा दी गई।