पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में आए प्रकरणों का अधिकारी जल्द निपटारा करें

जनसुनवाई में आए प्रकरणों का अधिकारी जल्द निपटारा करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशिष्टशासन सचिव केके पाठक ने रविवार को राजियासर स्टेशन पर जन सुनवाई के दौरान लंबित चल रहे प्रकरणों की सुनवाई कर प्रगति की जानकारी ली। वे सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सूरतगढ़ तहसील में लंबित प्रकरणों की जानकरी लेने आए थे।

बीडीओ रोमा सहारण ने बताया कि विशिष्ठ शासन सचिव पाठक ने जन सुनवाई प्रकरणों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने जन सुनवाई में आए खडवंजा प्रकरण की जानकारी ली और खड़वंजा का निरीक्षण किया। आबकारी प्रकरण में शिकायतकर्ता से बात करने पर उसने बताया कि उसे राशि का भुगतान हो गया है। सहकारी समिति से ऋण नहीं मिलने पर आवेदनकर्ता से पूछा तो उसने बताया कि उसे समिति से ऋण मिल गया है। राजियासर आबादी भूमि पर रहे लोगों को पट्टे नहीं मिलने पर पाठक ने एडीएम को प्रस्ताव बना कर सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए।

किसानों को 1955 से पूर्व टीसी भूमि की खातेदारी देने संबंधी प्रकरण पर एडीएम को सरकार से मंजूरी लेकर शिविर लगा खातेदारी देने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जन सुनवाई के दौरान पेडिंग चल रहे प्रकरणों का जल्द निपटारा करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। एडीएम एनडी मटई, एसआर मुश्ताक अली बीडीओ सहारण उनके साथ थी।