पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंची कूद में श्रीगंगानगर की संजू प्रथम

ऊंची कूद में श्रीगंगानगर की संजू प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारसे गंगानगर स्टेडियम में आयोजित 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची कूद में 19 वर्षीय आयु वर्ग में श्रीगुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की श्रीगंगानगर की संजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वर्षा ने दूसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा 1500 मी. दौड़ में सेंट्रल एकेडमी जैतसर की परमेश्वरी ने पहला, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरतगढ़ की अंजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की कमलजीत कौर प्रथम शाह सतनाम स्कूल गुरसरमोड़िआ की राजवंती द्वितीय स्थान पर रहीं। लम्बी कूद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की कुलदीप कौर ने पहला केआर गोदार पब्लिक स्कूल की शिमला को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 5 हजार मी. वॉक में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की मंजू बाला प्रथम श्रीगुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर की कंचन द्वितीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की कमलजीत कौर प्रथम मंजूबाला द्वितीय रहीं।

17 वर्ष की आयु वर्ग में 1500 मी. दौड़ में राजकीय माध्यमिक विद्यालय उदयपुर सूरतगढ़ की निशा पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालय श्योपुरा वास की शर्मीला देवी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गोला फेंक में शाह सतनाम स्कूल गुरसमोड़िआ की मनीकरण प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की सिमरनजीत द्वितीय रहीं। भाला फेंक में शाह सतनाम स्कूल गुरुसारमोड़िआ की मनीकरण प्रथम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जेवाला की सिमरनजीत द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में राजकीय माध्यमिक विद्यालय उदयपुर सूरतगढ़ की नजीर प्रथम महक द्वितीय स्थान पर रहीं।

यूथजूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता 5 को

श्रीगंगानगर. जिलाभारोत्तोलन संघ द्वारा श्रीगंगानगर द्वारा यूथ जूनियर भारोत्तोलन महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर शाम 4 बजे एमडी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसमें यूथ खिलाड़ियों की उम्र 17 वर्ष जूनियर खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष तक की होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को जन्म तिथि प्रमाण-पत्र सहित प्रमाणित फोटो लाना आवश्यक है। उपरोक्त प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का चयन चूरू जिला के तारानगर में 10 से 12 अ