- Hindi News
- आत्मवल्लभ जैन कॉलेज क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के फाइनल में
आत्मवल्लभ जैन कॉलेज क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के फाइनल में
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
चौधरीबल्लूराम गोदारा महाविद्यालय में खेली जा रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार सुबह 8 बजे को सरस्वती कॉलेज बींझबायला और आत्मवल्लभ जैन कॉलेज के बीच फाइनल मैच होगा। बुधवार को गवर्नमेंट कॉलेज सूरतगढ़ को सरस्वती कन्या महाविद्यालय बींझबायला ने 30 रन से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राधा कृष्णन महाविद्यालय को आत्मवल्लभ जैन कॉलेज ने 73 रन से हराया। जैन कॉलेज की टीम ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए। जवाब में राधा कृष्णन कॉलेज की टीम के 47 रन ही बना सकी। गुरुवार को अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य आरसी सुथार मुख्य अतिथि होंगे।
श्रीगंगानगर. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के दौरान शॉट खेलती खिलाड़ी