पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजोंकी परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आरसीएचओ ने बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें खामियां पाई जाने पर अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों विभाग की जयपुर में मीटिंग के दौरान एमडी ने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों का महीने में कम से कम 11 बार निरीक्षण करने का निर्देश दिए थे। इसके अन्तर्गत एडिशनल सीएमएचओ डॉ.दीपिका मोंगा ने संधर उपस्वास्थ्य केंद्र और सूरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां लेबर रूम में सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर उन्होंने समय-समय पर सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं, आरसीएचओ डॉ.वीपी असीजा ने रावला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां केंद्र के शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रभारी को दोनों टाइम सफाई कराने के निर्देश दिए।