पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर जयपुर वाया श्रीकरणपुर ट्रेन का प्रस्ताव तैयार करें: निहालचंद

श्रीगंगानगर-जयपुर वाया श्रीकरणपुर ट्रेन का प्रस्ताव तैयार करें: निहालचंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. केंद्रीयराज्य मंत्री निहालचंद ने डीआरएम से श्रीगंगानगर से जयपुर वाया केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ गाड़ी चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। डीआरएम से आश्वासन दिया कि कैनाल लूप की मंडियों के लोगों को जयपुर जाने के लिए जल्द से जल्द रेल सेवा देने का प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

डीआरएम ने की स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम मंजू गुप्ता ने बुधवार सुबह की। डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक हरी राम मीना, सीनियर डीसीएम रजनीश कुमार, रिजर्वेशन इंचार्ज उम्मेद पाल समेत अन्य अधिकारियों ने कचरा एकत्र कर स्टेशन को साफ-सुधरा बनाने की मुहिम को शुरू किया।

नई वाशिंग लाइन के लिए मंजूरी का इंतजार: डीआरएम

श्रीगंगानगर को लंबी दूरी की ट्रेनों से जोड़ने के लिए बीकानेर मंडल ने कई प्रस्ताव तैयार कर रखे हैं, इसके लिए नई वाशिंग लाइन की मंजूरी का इंतजार है। वजह एक वाशिंग लाइन होने के कारण ट्रेनों की धुलाई में दिक्कत आती है, इसलिए नहीं ट्रेन शुरू नहीं की जा सकती। यह जानकारी बीकानेर मंडल की डीआरएम मंजू गुप्ता ने बुधवार सुबह स्टेशन पर हुई बातचीत में दी।