शहर में आज से धार्मिक आयोजन
नवरात्रके उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर भर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। नौ दिनों तक सभी में विधि विधान से पूजा अर्चना होगी और भजन कीर्तन किया जाएगा।
दुर्गामंदिर, विनोबा बस्ती
विनोबाबस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना शाम 4:30 से 5:30 तक दुर्गा सप्तमी का पाठ किया जाएगा। मंदिर के सुबह और शाम माता की आरती होगी।
श्रीसिद्धि विनायक गणेश मंदिर, सेतिया फार्म
मंदिरमें रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी। 2 अक्टूबर को मां की सचेतन झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद 51 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा।
श्रीअरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर
25से 2 अक्टूबर तक रोजाना शाम 4:30 से 6 बजे तक भजन कीर्तन मां दुर्गा की कथा होगी। सुबह 7 से 8 बजे तक विभिन्न यजमानों द्वारा महाआरती, शाम 6 से 7 दुर्गा चालीसा और हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का एक अध्याय, रात 9:30 से 11 बजे तक भजन कीर्तन होगा। वहीं 30 सितंबर को रात्रि 9:15 जागरण होगा।
अन्नक्षेत्र राम मंदिर, सूरतगढ़ रोड
25सितंबर को सुबह 10 बजे से अखंड राम नाम जप दशहरे तक चलेगा। विजय दशमी को सुबह 10:15 बजे पाठ का भोग होगा। मंदिर नौ दिन तक लंगर चलता रहेगा।