पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीविजयनगर एसडीएम तहसील कार्यालय का घेराव कल

श्रीविजयनगर एसडीएम तहसील कार्यालय का घेराव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीविजयनगर. सर्वदलीयसंघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को एसडीएम तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बुधवार को आसपास की मंडियों के व्यापारिक संगठनों और सड़क निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन के पदाधिकारियों द्वारा मंडी में धरनास्थल पर बैठक कर सर्वसम्मति से आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। अनूपगढ़, रामसिंहपुर, जैतसर मंडियों से पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण को प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए अपना पूरा सहयोग देने के साथ आंदोलन में शामिल होने का आवश्वासन दिया। संघर्ष समिति के संयोजक चरणजीत शर्मा के अनुसार घेराव के अनुसार इस घेराव को अनिश्चितकालीन या हटाने के बारे में उसी दिन बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा। घेराव को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क करने के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों से और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क किया जा रहा है। बैठक में रामसिंहपुर से तरसेम मित्तल, जैतसर व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सेतिया, अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।