पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों की उपस्थिति में दूर होंगी विद्युत शिकायतें, चौपाल 16 को

अधिकारियों की उपस्थिति में दूर होंगी विद्युत शिकायतें, चौपाल 16 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंडल मार्च

श्रीगंगानगर. जिलेमें विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली विद्युत चौपालों में एक्सईएन और एईएन स्तर के अधिकारी भी मौजूद होंगे। इस दौरान आने वाली विद्युत शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 16 सितंबर को 33 केवी सबस्टेशनों में चौपाल का आयोजन होगा। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि चौपालों का आयोजन शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए किया जाता है। मगर कई बार उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हा़े पाता। इस कारण अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता भी चौपालों में मौजूद रहेंगे। ग्रामीण इलाके में 33 केवी सबस्टेशन 25 एमएल, सादुलशहर में मन्नीवाली, केसरीसिंहपुर में मिर्जेवाला, रायसिंहनगर में सतजंडा, पदमपुर में जीवनदेसर, श्रीकरणपुर में 52 जीजी, गजसिंहपुर में गजसिंहपुर, सूरतगढ़ (शहर) में पालीवाला, सूरतगढ़ (ग्रामीण) में बीरमाना, श्री विजयनगर में 44 जीबी, अनूपगढ़ में 10 ए, घड़साना में पतरोड़ा उपचौकी पर चौपालें होगी।

श्रीगंगानगर. आईडीपी से जुड़े लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में कैंडल मार्च निकाला।