- Hindi News
- रेलवे फाटक लॉक होने से एक घंटा तक जाम रहा हाईवे
रेलवे फाटक लॉक होने से एक घंटा तक जाम रहा हाईवे
भास्कर न्यूज| श्योपुराकस्सी
भगवानसररेलवे फाटक लॉक होने से शनिवार को नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक जाम रहा। विद्युत सिग्नल प्रणाली में खराबी आने से श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ आने वाली यात्री गाड़ी भी भगवानसर रेलवे स्टेशन पर करीब दस मिनट तक रूकी रही। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ से सूरतगढ़ आने वाली यात्री गाड़ी के लिए 6:20 बजे पर फाटक बंद किया गया तो बैरियर लॉक हो गया। लॉक होने से फाटक खुल नहीं पाया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूरतगढ़ से तकनीकी शाखा के कर्मचारियों ने करीब साढ़े सात बजे लॉक खोल कर बैरियर उठाया। सूरतगढ़ स्टेशन अधीक्षक एसएस चौहान ने बताया कि सिग्नल प्रणाली के खराब होने से फाटक लॉक हो गया था, जिससे श्रीगंगानगर से रही यात्री गाड़ी 15 मिनट देरी से सूरतगढ़ पहुंची।