आर्ट ऑफ लिविंग का रॉक सत्संग आज
आर्ट ऑफ लिविंग का रॉक सत्संग आज
श्रीगंगानगर. सूरतगढ़रोड स्थित गौरव रिजॉर्ट में चल रहे श्री श्री योगा शिविर में 14 सितंबर को आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में रॉक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस सत्संग में रॉक, मस्ती और धमाल होगा। संस्था के प्रवक्ता रवि अदलखा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में कार्यक्रम के प्रति जागरुकता पैदा करना है। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने शनिवार को जिला कलेक्टर से मिल कर बारिश पीडितों की सहायता कि इच्छा व्यक्त की। इसके बाद 9 नंबर स्कूल में खाद्य सामग्री का वितरण किया।