पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईईअो ने परिणाम घोषित किया, डीईओ ने लगाई रोक

बीईईअो ने परिणाम घोषित किया, डीईओ ने लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी| गांव7 डीओएल में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों की उम्र को लेकर हुआ विवाद शनिवार को पूरा दिन गहराया रहा। आयोजकों को पांचों खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद घड़साना बीईईओ सोहनलाल सहू ने गुरुसर मोडिया के शाह सतनाम जी स्कूल की टीम को विजेता और सूरतगढ़ के आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को उपविजेता घोषित कर दिया। इसके बाद उपविजेता टीम और गामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को इधर-उधर किया।

इसकी जानकारी जैसे ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिली तो जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कड़ेला ने परिणाम पर रोक लगाते हुए कमेटी गठित कर अनूपगढ़ बीईईओ शंकर धालीवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

इससे पहले गांव के गोपीराम भूकर, भैराराम, श्रवण कुमार सहित 7 डीओएल राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रबंधन समिति अध्यक्ष चघड़सिंह ने शिक्षा विभाग के निर्णय का विरोध किया। मामले को बढ़ता देख प्रतियोगिता आयोजक स्कूल के प्रधानाध्यापक शीशपाल मेहरड़ा सहित इनके सहायक शिक्षकों ने बीईईओ को स्थिति से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दी। बाद में बीईईओ सोहनलाल सहू वहां पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। गुरुसर मोडिया टीम को विजेता घोषित करने के बाद बीईईओ सहू जब जाने लगे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चघड़सिंह ने आरोप लगाया कि सहू ने कानून के विरुद्ध निर्णय लिया है। जब तक उन्हें निलंबित नहीं किया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। इस बीच रावला नायब तहसीलदार सीआर विश्वकर्मा ने सूरतगढ टीम के खिलाड़ियों के लगी चोटों का मुआयना किया। ग्रामीणों कोच की मांग पर पुलिस ने सूरतगढ आर्मी टीम के चार खिलाड़ियों के लगी चोटों का सरकारी अस्पताल में मुआयना कराया। यह चोटें कैसे लगी इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई।