श्रीगंगानगर/सूरतगढ़। अगर आप नगर परिषद श्रीगंगानगर और नगरपालिका सूरतगढ़ के मतदाता हैं तो अपना नाम वार्ड की वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें। दोनों शहरी निकायों की वोटर लिस्टों के प्रारूप में इस तरह की काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। नए पैटर्न से वोटर लिस्टों का प्रारूप तैयार करने की वजह से एक वार्ड के वोट दूसरे में और दूसरे वार्ड के किसी अन्य वार्ड में जुड़ने की शिकायतें आने लगी हैं।
हर वार्ड में बड़ी संख्या में वोटर इस तरह से इधर से उधर हुए हैं। सूरतगढ़ में इस बार नगरपालिका एरिया में वार्डों की 30 से 35 होने से हर वार्ड का पुनर्सीमांकन हुआ है। इससे वहां वार्ड नंबर 3, 4, 9, 10, 26, 27, 30 31 वोटर लिस्टों में ज्यादा गड़बड़ियों की शिकायतें आई हैं।
श्रीगंगानगर नगरपरिषद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार तक डेढ़ दर्जन इस तरह की शिकायतें मिली हैं। भास्कर ने शिकायतों का अवलोकन किया तो पाया गया कि इनमें करीब डेढ़ हजार मतदाताओं के नाम एक से दूसरे वार्ड में जुड़ना सामने रहा है। कई वार्डों की की तो दो-दो तो कहीं तीन-तीन गलियों में रहने वाले वोटर्स के नाम साथ चिपते वार्ड की लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं।
नवंबर में हो रहे शहरी निकाय चुनाव के लिए बन रही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन के आवेदन 22 सितंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
मतदाता संबंधित ईआरओ को बताएं: ''त्रुटियां जानने के मकसद से ही वोटर लिस्टों का प्रारूप प्रकाशित किया जाता है। मतदाताओं को अपना नाम चेक कर संबंधी ईआरओ को अवगत करवाना चाहिए। इससे वोटर लिस्टों को सही कर दिया जाएगा।'' - आरएस जाखड़, कलेक्टर,श्रीगंगानगर।
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को लॉग इन कर इलेक्शन मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (EMP) पर क्लिक करें।