- Hindi News
- श्रीविजयनगर, रामसिंहपुर जैतसर मंडी बंद और चक्काजाम आज
श्रीविजयनगर, रामसिंहपुर जैतसर मंडी बंद और चक्काजाम आज
भासकर न्यूज|श्रीविजयनगर/अनपूगढ़
अनूपगढ़-माणकसरसड़क के पुननिर्माण की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को श्रीविजयनगर, रामसिंहपुर, जैतसर मंडी बंद चक्काजाम रहेगा। क्षेत्र के सभी संगठनों द्वारा बंद काे समर्थन दिया गया है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के सहसंयोजक गोपाल मेघवाल के अनुसार अनूपगढ़ से सूरतगढ़ तक सड़क मार्ग के पुनर्निमाण की मांग को चलाया जा रहा आंदोलन सड़क निर्माण तक जारी रहेगा। गुरुवार को सभी छात्र संगठनों द्वारा गांधी पार्क में सभा आयोजित कर सरकारों की अनदेखी को जमकर कोसा और कहा कि क्षेत्र की सबसे महत्त्वपूर्ण सड़क के निर्माण पर सरकार बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। इस सड़क के जीर्ण-शीर्ण होने से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सभी तरह से प्रभावित हो रहा है। सरकारों को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों ने गांधी पार्क से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य सड़क पर धरनास्थल तक गए और समर्थन देने की घोषणा की। गांधी पार्क में आयोजित सभा को छात्र नेताओं ने संबोधित किया।
सूरतगढ़-अनूपगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सड़क निर्माण समिति के आह्वान पर शुक्रवार को कस्बा पूर्ण रुप से बंद रहेगा। बंद को व्यापार मंडल, किरयाना यूनियन, मनियारी यूनियन, निजी शिक्षण संस्थान, गांधी चौक सेवा समिति, राजस्थान ब्राह्मण महासभा नवयुवक मंडल, माकपा, सीटू सहित एक दर्जन से अधिक संगठनों ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को सुबह विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में पांच की पुली पर चक्का जाम भी किया जाएगा। थानाधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि चक्का जाम बाजार बंद की घोषणा को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया गया है।
अनूपगढ़-सूरतगढ़ सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्राम विकास समिति के आह्वान पर शुक्रवार को रामसिंहपुर मंडी बंद रहेगी। समिति अध्यक्ष सुदर्शन आहुजा ने बताया कि अनूपगढ़ से सूरतगढ़ सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर श्रीविजयनगर संघर्ष समिति के समर्थन में मंडी बंद रहेगी, वहीं चक्का जाम किया जाएगा। बस स्टैंड स्थित दुख भजन गुरुद्वारा में हुई बैठक में किसान, व्यापारी, मेडिकल, वस्त्र, मोटर मार्केट किरयाना आदि पदाधिकारियों ने मांग को उचित बताते हुए दुकाने