- Hindi News
- त्रिकूद में श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
त्रिकूद में श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
श्रीगंगानगर.खालसा कॉलेजमें चल रही 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन त्रिकूद के दोनों वर्गों में श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे दिन सबसे ज्यादा पदक अनूपगढ़ के खिलाड़ियों ने हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर हिरणांवाली के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
19वर्ष वर्ग में - 5000मी. वाक : घड़सानाके गोविंद कुमार प्रथम, जैतसर के लोकेश द्वितीय रहे। 5000मी. बाधा दौड़ : खालसास्कूल के जितेंद्र सिंह प्रथम, 40जीबी के लाल चंद द्वितीय रहे। 110मी. बाधा दौड़ : अनूपगढ़जीपीएसएस के रमेश राम पहले, खालसा स्कूल के राजेंद्र शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
त्रिकूद: गंगानगरके राजेंद्र शर्मा प्रथम, तारखरांवाली के मनफूल द्वितीय रहे। हेमरथ्रो : करणपुरके गुरमेल सिंह पहले, अनूपगढ़ के गुरदीप सिंह दूसर रहे। पोलवाल्ट: तालकोटके अश्वनी पहले, माझूवास के सुरेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
17वर्ष वर्ग में -100मी. बाधादौड़ : खालसाएकेडमी के भुमेश प्रथम, अनूपगढ़ के राजविंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। त्रिकूद: श्रीगंगानगरके भुमेश पहले, 11पीएस के विश्वजीत दूसरे स्थान पर रहे। हेमरथ्रो : हिरणांवालीके राकेश परिहार प्रथम, सादुलशहर के मनोज दूसरे स्थान पर रहे। पोलवाल्ट: हिरणांवालीके विजय कुमार ने पहला कुलजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
400मी. बाधा दौड़ में मनप्रीत प्रथम
श्रीगंगानगर. रविवारसे गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। तो कई खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के दौरान कई परेशानी भी हुई। 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का दूसरा दिन श्री गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर के नाम रहा। इस स्कूल की कई छात्राओं ने पदक अपने नाम किए।
19वर्षीय आयु वर्ग -400 मी.बाधा दौड़: श्री गुरुनानक स्कूल की मनप्रीत प्रथम, वर्षा तृतीय और सेंट्रल एकेडमी की परमेश्वरी ने दूसरे स्थान पर रहीं।
3000 मी. दौड़ : श्री गुरुनानक सेमी सेकंडरी स्कूल की रमना पहले, पीरमाना की सरोज दूसरे स्थान पर रहीं। 100मी. बाधा दौड़ : रा.बा.उ.मा.विसूरतगढ़ की अंजना प्रथम, श्री गुरुनानक बालिका स्कूल की मंजू द्वितीय रहीं। 800मी. दौड़ : केआरगोदार स्कूल की शिमला प्रथम, अजंना