- Hindi News
- श्रीगंगानगर जिले में 161 किमी लंबी सड़कों का सुधार होगा
श्रीगंगानगर जिले में 161 किमी लंबी सड़कों का सुधार होगा
भास्कर न्यूज| जयपुर/श्रीगंगानगर
पीडब्लूडीनेअंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जर्जर हो चुकी बॉर्डर सड़कों का सुधार खुद करने का फैसला किया है। इससे श्रीगंगानगर जिले में 161 किमी लंबी सड़कों का सुधार होगा। इससे सूरतगढ़-अनूपगढ़, पदमपुर-डाबला, सादुलशहर-श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुर और श्रीकरणपुर से रायसिंहनगर वाया गजसिंहपुर मार्गों पर बसे कस्बे लाभान्वित होंगे। इन मार्गों का रखरखाव किया जाएगा। पीडब्लूडी मंत्री यूनुस खान ने बीकानेर संभाग में बाॅर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रेफ) के अधिकार-क्षेत्र में आने वाली इन सड़कों की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने ऐसी पांच सड़कों की पहचान की है, जिन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट के अभाव प्रक्रियागत कारणों से ग्रेफ द्वारा सीमा क्षेत्रों की सड़कों का सही तरीके से रख-रखाव नहीं किया जा सका है। बीकानेर संभाग में ‘सरकार आपके द्वार अभियान’ के दौरान भी इन क्षेत्रों में यह समस्या प्रमुखता से सामने आई थी। बीकानेर संभाग के सांसदों विधानसभा सदस्यों ने ग्रेफ सड़कों की हालात की जानकारी दी। इस पर युनूस खान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबसे पहले इन सड़कों को किसी भी तरह आवागमन योग्य बनाए जाने का है।
इसके लिए तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीडब्लूडी इनके पुनर्निमाण रखरखाव का काम शुरू कर देगा। सड़कों पर में जहां धार्मिक स्थल या अस्पताल जैसे स्थान आएंगे, वहां भी जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही की जाएगी।
इनसड़कों का होगा सुधार
सूरतगढ़से अनूपगढ़ 72किमी
पदमपुरसे डाबला 12.39किमी
सादुलशहरसे श्रीकरणपुर 28किमी
श्रीगंगानगरसे श्री करणपुर वाया जेड माइनर 15.80किमी
श्रीकरणपुरसे रायसिंहनगर वाया गजसिंहपुर 32.81किमी