- Hindi News
- बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, चालक घायल
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, चालक घायल
राजियासर. गांवसोमासर सड़क मार्ग पर जीएसएस के निकट गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक पर सवार गांव भोजेवाला निवासी जितेंद्रसिंह घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। ईएमटी इंद्रपाल बारूपाल ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति सोमासर सड़क पर बने जीएसएस के पास घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंच घायल को सूरतगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। बताया गया है कि जितेंद्रसिंह बाइक पर सवार होकर थर्मल से गांव भोजेवाला जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।