- Hindi News
- एसडीएम के आश्वासन पर बसपा का आंदोलन खत्म
एसडीएम के आश्वासन पर बसपा का आंदोलन खत्म
बसपाका दो सूत्री मांगों को लेकर आठ दिन से चल रहा अनशन एसडीएम भवानीसिंह के आश्वासन पर गुरुवार को खत्म हो गया। तहसीलदार मुश्ताक अली ने अनशनस्थल पर आकर अनशनकारी गोवर्धन शर्मा को फलों का रस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पहले बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डूंगरराम गेदर, जिलाध्यक्ष रायसाहब मेहरड़ा, रतन पारीक नगर अध्यक्ष पवन सोनी ने एसडीएम पंवार से एसडीएम कार्यालय में मांगों को लेकर वार्ता हुई। डेढ़ घंटे चली वार्ता में एसडीएम पंवार ने रेलवे फुटओवरब्रिज को यथावत रखने ब्रिज को मिनी मार्केट में उतारने के लिए राशि का प्रस्ताव कलेक्टर को भिजवाने, आरयूबी के लिए राशि मंजूर करवाने लाइनपार के वार्डों में जलापूर्ति नियमित करवाने का आश्वासन दिया। आंदोलकारियों की मांगों पर सहमति बनने पर अनशन खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद तहसीलदार अली ने अनशनस्थल पर आकर शर्मा को रस पिला कर उनका अनशन तुड़वाया। राजविंद्रसिंह, उमाशंकर, महावीर भोजक, जसवंत फूलका, महावीर तिवाड़ी, रामेश्वर भोभरिया, विनित वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।