पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर हुई घट स्थापना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

घर-घर हुई घट स्थापना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके पहले दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमानगढ़ रोड स्थित करणी माता मंदिर में श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही हाथों में पूजन सामग्री लेकर पहुंच गए थे। घट स्थापना का शुभ मूहूर्त सुबह होने के कारण लोगों ने सुबह-सुबह माता रानी के दर्शन करने के बाद घरों में पूजा-अर्चना करके घट स्थापना की। माता के शैल पुत्री रूप का का विधि विधान से पूजन कर उनसे जीवन में स्थिरता का आशीर्वाद मांगा।

अन्नक्षेत्रराम मंदिर में राम नाम जाप

सियारामजय जय सियाराम, सिया राम जय राम जय जय राम के जाप के साथ गुरुवार सुबह 10 बजे सूरतगढ़ रोड स्थित अन्नक्षेत्र राम मंदिर में नवरात्रा उत्सव की शुरुआत हुई। वेद मंत्रों के जाप के साथ आरती की गई। इसके साथ ही भंडारे की शुरुआत भी हुई। राम नाम जाप विजय दशमी पर्व तक किया जाएगा।

अरोड़वंशमंदिर में दुर्गा स्त्रोत उत्सव

अरोड़वंशमंदिर में गुरूवार को दुर्गा चालीसा और दुर्गा स्त्रोत के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान मूर्ति पूजन के साथ घट स्थापना की गई। शाम 4:30 से श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन किया कथा हुई। इससे पहले सुबह 7 बजे मंदिर में महाआरती की गई।

दुर्गा मंदिर ,विनोबा बस्ती

विनोबाबस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार को महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान सुबह से ही मंदिर प्रांगण में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। शाम को मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रात नौ बजे मंदिर के पुजारी ने माता रानी का विधि विधान के साथ श्रृंगार किया और फिर माता की मंगल आरती गाई गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पहुंच कर माता का आशीर्वाद पाया।

झांकीने मन मोहा: सेतियाफार्म स्थित श्री गणेश मंदिर में गुरूवार से उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया और माता रानी की आरती गाई गई। इसके बाद शाम को कन्याओं ने संतोषी माता का रूप लेकर सचेतक झांकी सजाई। मंदिर के प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में दशहरे तक रोजाना भजन कीर्तन किया जाएगा और माता की सुंदर आकर्षक सचेतक झांकियां सजाई जाएंगी।

श्रीगंगानगर विनोबा बस्ती दुर्गा मंदिर में मां के जयकारे लगाते श्रद्धालु

सेतिया फार्म गणेश मदिंर मे नवरात्रो के का