पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कॉलेज के पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध कराने की मांग

सरकारी कॉलेज के पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमींदाराछात्र संगठन ने बुधवार को सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंप पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन के रामू छिंपा, रामसिंह बिश्नोई, राहुल पेड़ीवाल प्रेम दुपगा सहित अन्य ने लिखा है कि कॉलेज में जब से सत्र शुरू हुआ है, पुस्तकालय बंद पड़ा है। आधा सत्र बीत जाने के बाद भी छात्रों को पुस्तकें नहीं मिली हैं। वहीं कॉलेज व्याख्याता किताबों के अभाव में कक्षा में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुस्तकालय नहीं खोला गया तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों मेें अनिल बिश्नाई, अफसर अनी, सुदेश भांभू, सुदेश गोदारा, रणवीर भादू, जयकिशन गोदारा, अनिल सुथार राहुल सहारण आदि छात्र शामिल थे।

सूरतगढ़. कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते जमींदारा छात्र संगठन के पदाधिकारी