किसान संघ गठित करेगा ग्राम समितियां
श्रीविजयनगर. भारतीयकिसान संघ जिला शाखा की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह मोमी की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील स्तर पर बैठकों का पुन: समय निर्धारित करने का निर्णय लिया किया गया। निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह की 1 तारीख को सादुलशहर में, 2 को श्रीगंगानगर में, 3 को पदमपुर, 4 को श्रीकरणपुर, 5 को रायसिंहनगर, 6 को श्रीविजयनगर, 7 को अनूपगढ़, 8 को घड़साना और 9 को सूरतगढ़ में तहसील इकाई की बैठक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। संघ की 30 सितंबर तक ग्राम स्तर पर 5 सदस्यीय कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया है। तहसील अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई के अनुसार बैठक में अनूपगढ़ से मानकसर तक सड़क निर्माण कराने, विद्युत विभाग द्वारा कुछ माह से जारी बिल काफी अधिक आने दोष पूर्ण आने पर रोष जताते हुए बिलों को दुरूस्त करने, राजस्थान सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करने का निर्णय लिया गया।