पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के गार्ड ने मरीज से 8 हजार रुपए ठगे

अस्पताल के गार्ड ने मरीज से 8 हजार रुपए ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पतालमें भर्ती घायल मरीज को मजबूत मेडिको लीगल रिपोर्ट बनवाने का झांसा देकर अस्पताल के एक गार्ड ने उससे 8 हजार रुपए ठग लिए। मरीज ने पीएमओ समेत कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। पीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी कंट्रोलर को सौंपी है। मामला 17 सितंबर का है। सूरतगढ़ के 26 एलजीजी घमंडिया गांव निवासी भंवरलाल मारपीट में घायल होने पर सूरतगढ़ सीएचसी से जिला अस्पताल के ऑर्थो वार्ड में भर्ती हुआ था। शिकायत में भंवरलाल ने बताया है कि 17 सितंबर को अस्पताल के एक गार्ड ने उसके केस के बारे में पूछताछ की। उसने डॉक्टर से सेटिंग कर मजबूत मेडिको लीगल रिपोर्ट बनवाने की बात कही। इस काम के बदले में उसने 8 हजार रुपए की मांग की। आरोप है कि रुपए देने के बाद वह शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया। गांव में जानकारों के बताने के बाद उसे ठगी की शंका हुई। इस पर वह अस्पताल में गार्ड से रुपए वापस लेने के लिए आया, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसने सोमवार को पीएमओ और जिला कलेक्टर से शिकायत की। भंवरलाल की शिकायत पर पीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी कंट्रोलर डॉ. प्रेम बजाज को दी।

^मरीजने लिखित शिकायत दी है। गार्ड ने पूछताछ में रुपए लेने की बात गलत बताई है। आरोपों की जांच के लिए डिप्टी कंट्रोलर मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप सही मिलने पर गार्ड पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.सुनीता सरदाना, प्रमुखचिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल, श्रीगंगानगर