- Hindi News
- बाइपास पर रेलवे बैरियर तोड़ने के बाद ट्रक जला
बाइपास पर रेलवे बैरियर तोड़ने के बाद ट्रक जला
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़बाइपासपर सी-एक-ए रेलवे फाटक पर शुक्रवार अलसुबह ट्रक में आग लगने से ट्रक का आधा हिस्सा जल गया। इससे पहले ट्रक चालक ने बंद रेलवे फाटक को टक्कर मार कर तोड़ दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से टकरा कर रुक गया।
ट्रक रूकने पर चालक खलासी ट्रक छोड़ मौके से भाग गए। ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और एयरफोर्स की दमकल बुला एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। घटना में आरपीएफ ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे स्टेशन अधीक्षक की रिपोर्ट पर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। रेलवे फाटक का बैरियर टूट जाने से बाइपास से गुजरने वाले वाहनों को सुबह 11 बजे तक मानकसर चौराहे कस्बे में से होकर गुजरना पड़ा। ट्रक में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया। सिटी थाने के एएसआई पूर्णसिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे कर दस मिनट पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो राधास्वामी सत्संग भवन के पास बने रेलवे फाटक पर 12 चक्का ट्रक में आग लगी हुई थी जो फाटक के बैरियर तोड़ने के बाद सड़क के किनारे दीवार से टकरा कर रुका हुआ था। मौके से चालक खलासी फरार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक खलासी के फरार होने से ट्रक में आग लगने के कारणों की तस्दीक नहीं हो पाई।
सूरतगढ़. ट्रक में लगी आग