पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज से सरपंच का चुनाव जीतने का आरोप मामला दर्ज

फर्जी दस्तावेज से सरपंच का चुनाव जीतने का आरोप मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. राजियासरपुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी दस्तावेज से सरपंच का चुनाव जीतने के आरोप में सोमवार को महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव भोजूसर निवासी हेतराम ने इस्तगासे से दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि पंचायत करडु की सरपंच रोहिताश कंवर ने सरपंच पद के लिए दाखिल किए नामांकन के साथ योग्यता संबंधी फर्जी दस्तावेज लगाए थे। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि योग्यता सबंधी फर्जी दस्तावजे से उसने सरंपच का चुनाव जीता है। पुलिस ने दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।