- Hindi News
- शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम की आज चौपाल लगेंगी
शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम की आज चौपाल लगेंगी
श्रीगंगानगर. बिजलीउपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए 10 फरवरी को जिले के विभिन्न 33 केवी सबस्टेशनों में विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में चूनावढ़ सबस्टेशन, सादुलशहर में लालगढ़, केसरीसिंहपुर में मिर्जेवाला, रायसिंहनगर में बिशनपुरा, पदमपुर में पदमपुर, श्रीकरणपुर में 5 ओ, गजसिंहपुर में जोरावर पुरा, सूरतगढ़ शहर में गुरुसर मोडिया, सूरतगढ़ ग्रामीण में बीरमाना , श्री विजयनगर में जैतसर अनूपगढ़ में 76 जीबी, घड़साना में नई मंडी घड़साना सबस्टेशन में चौपालों का आयोजन किया जाएगा। एसई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निस्तारण हो इसके लिए चौपालों में एक्सईएन और एईएन स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।