- Hindi News
- बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल
बीकानेररोड पर पुलिस थाने के निकट सोमवार रात पौने 11 बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। इनमें वार्ड नंबर 22 निवासी रणजीत(23) की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया है।
जबकि संजय निवासी वार्ड 22 गांव 18 जीजी निवासी तेजपाल सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। सिटी पुलिस के अनुसार बाइक सवार इंदिरा सर्कल की तरफ से कस्बे की ओर रहे थे, कि पुलिस थाने के निकट सिनेमा रोड की ओर मुड़ रही बोलेरो से बाइक टकरा गई, इससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इनमें रणजीत के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे 108 से श्रीगंगानगर भिजवाया है। रात 11 बजे समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।