पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरतगढ़ : उच्च जलाशय प्लेटफार्म निर्माण रुकवाया

सूरतगढ़ : उच्च जलाशय प्लेटफार्म निर्माण रुकवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईधानमंडी परिसर में उच्च जलाशय के प्लेटफार्म निर्माण में निर्धारित मापदंड के अनुसार सामग्री नहीं लगाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राठी ने निर्माण कार्य रूकवा दिया है। यही नहीं उन्होंने कृषि उपजमंडी समिति अध्यक्ष संतूसिंह मीणा को बुलाकर हो रहे घटिया निर्माण का निरीक्षण करवाया।

समिति द्वारा मंडी परिसर में 23 लाख रुपए की लागत से उच्च जलाशय का निर्माण करवाया जा रहा है। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किए जा रहे निर्माण में उच्च जलाशय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को टंकी के नीचे सीसी प्लेटफार्म का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राठी ने डाली जा रही सामग्री का निरीक्षण किया तो वह निर्धारित मापदंडों के मुताबिक नहीं मिली। साथ ही मिट्टी पर ही सीसी प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा था। इस पर राठी ने सुपरवाइजर को खरी-खोटी सुनाते हुए निर्माण रूकवा दिया। साथ ही समिति अध्यक्ष मीणा को मौके पर बुलाकर प्लेटफार्म के निर्माण में डाली जा रही सामग्री का निरीक्षण करवाया। कार्यस्थल से मीणा ने कृषि विपणन बोर्ड के एक्सईएन डीआर निरवाण से मोबाइल पर बात की और प्लेटफार्म का सीसी निर्माण मापदंडों के मुताबिक नहीं होने से अवगत करवाया। एक्सईएन ने सुपरवाइजर को किए गए निर्माण को तोड़ कर बिछाई गई मिट्टी पर पहले मुरंड कंकरीट डाल कर उसकी कुटाई करने के बाद ही सीसी निर्माण शुरू के आदेश दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष राठी ने समिति अध्यक्ष से कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर ही भुगतान करें। समिति अध्यक्ष मीणा ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट देने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

निरीक्षण करते समिति अध्यक्ष मीणा व्यापार मंडल अध्यक्ष राठी।