- Hindi News
- नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर स्थल पर किया भूमि पूजन
नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर स्थल पर किया भूमि पूजन
एपेक्सक्लब राजस्थान सरकार की भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में लगाए जाने वाले नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। अध्यक्ष केके खासपुरिया ने बताया कि स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में सुबह सवा दस बजे भूमि पूजन किया गया। शिविर 12 13 फरवरी को लगाया जाएगा।
शिविर में गुर्दे की पत्थरी, पित्ते की थैली में पत्थरी, भगंदर, मस्सा, आंत, एपेंडिक्स, मोतियाबिंद, हिरिनया, दांत, हड्डियों के ऑपरेशन, कान, नाक गला तथा स्त्री रोग संबंधित ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। विनोद जाखड़, एलआर दहिया, संचेत, मनोहर शर्मा, डॉ. विशाल छाबड़ा, अशोक भट्ट, अंकुर गोयल, राजेंद्र बाबू मिश्रा, ब्लॉक सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, जीएनएम नंदलाल, टोपनराम, दीनदयाल रतन आदि मौजूद थे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों स्टाफ सेवाएं देंगे।