पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ सीएम 13 राज्यों के कृषि मंत्री भी आएंगे

नौ सीएम 13 राज्यों के कृषि मंत्री भी आएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 फरवरी को सूरतगढ़ में प्रस्तावित जनसभा में नौ राज्यों के मुख्यमंत्री 13 राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे। यह संकेत जयपुर-बीकानेर से आए पांच मंत्रियों पांच आला अफसरों के दल ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। इसके बाद प्रशासन ने पीएम दौरे की तैयारियां युद्धस्तर पर तेज कर दी हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरतगढ़ में 19 फरवरी की दोपहर राजीव गांधी स्टेडियम में पहले जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर स्वायल हेल्थ कार्ड किसानों को समर्पित करेंगे।
पीएम के साथ इस दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तो होंगी ही, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात झारखंड सहित कई राज्यों के सीएम को भी बुलाया जा रहा है। इसी तरह 13 राज्यों के कृषि मंत्री भी मंच पर रहेंगे। केंद्र के भी कई मंत्री पीएम मोदी के साथ आएंगे।