- Hindi News
- निजी बस को रोक यात्रियों को रोडवेज से भेजा
निजी बस को रोक यात्रियों को रोडवेज से भेजा
निजी बस को रोक यात्रियों को रोडवेज से भेजा
श्रीगंगानगर। भारतीयमजदूर संघ के रोडवेज से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा बिना परमिट के चल रही निजी बसों के संचालन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। शाम को संघ के करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता निगम डिपो कार्यालय के बाहर सूरतगढ़ हाईवे के किनारे खड़े हो गए। इस दौरान श्रीगंगानगर से विजयनगर के लिए रही एक निजी बस को उन्होंने रोका तथा रूट पर चलने का परमिट मांगा। बस चालक के परमिट हाेने से इनकार करने पर कार्यकर्ताओं ने बस डिपो में खड़ी करवा ली तथा सवारियों को रोडवेज बस में श्रीविजयनगर भिजवाया।