फेस मास्क बांटे
डॉ. अनिल खुराना बने स्वाइन फ्लू वार्ड प्रभारी डॉ. पीयूष का बंटा चार्ज
श्रीगंगानगर. सोमवारको फिजीशियन डॉ. पीयूष राजवंशी के वीआरएस (स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने के बाद अस्पताल में अन्य 5 पांच फिजीशियन पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू वार्ड का प्रभार एमडी मेडिसिन डॉ. अनिल खुराना को सौंपा है। हालांकि कार्यभार बढ़ने पर उनके साथ में डॉ. प्रेम अरोड़ा भी वार्ड में सहयोगी रहेंगे। अस्पताल प्रशासन ने डॉ. पीयूष राजवंशी के जाने के बाद मंगलवार को उनके कार्यों का दायित्व अन्य फिजीशियन को दिया। जिसमें नई व्यवस्था के अनुसार डॉ. मदन मोहन मादनपोत्रा आउटडोर, आत्माराम छिंपा, रविंद्र गोदारा, प्रेम अरोड़ा और डॉ. अनिल खुराना को आईसीयू, सीसीयू, आईसोलेशन मेडिसिन वार्ड की बराबर जिम्मेदारी बांटी गई है। वहीं डॉ. प्रेम और डॉ. अनिल पर स्वाइन फ्लू की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। मंगलवार को डॉ. अनिल ने सुबह 4 संभावित स्वाइन फ्लू मरीजों के सैंपल लिए। डॉ. अनिल ने मोर्चरी में सूरतगढ़ की कुलवंत कौर का सैंपल लिया। इसमें डॉ. पीयूष के पास रही कुछ घटनाओं की जांच की जिम्मेदारी अभी तय नहीं हो सकी है।