पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर साल 21 लाख किसानों के बनेंगे स्वायल कार्ड : सैनी

हर साल 21 लाख किसानों के बनेंगे स्वायल कार्ड : सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. मंचासीन मंत्री, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि।

सुरक्षा प्लान तैयार करने में जुटा पुलिस प्रशासन

पीएमके 19 फरवरी के दौरे में कई अन्य वीवीआईपी आने की सूचना के साथ ही पुलिस प्रशासन सुरक्षा प्लान तैयार करने में जुट गया है। अभी यह आंकलन किया जा रहा है कि जनसभा में कितने लोग एकत्र होंगे। उसी के अनुसार हजारों की तादाद में ही पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। बीकानेर जयपुर से पुलिस के आला अधिकारी भी यहां आएंगे, साथ ही प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते में तैनात एसपीजी के आला अधिकारी भी जल्दी श्रीगंगानगर पहुंचेंगे।

नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर/सूरतगढ़

कृषिमंत्रीप्रभुलाल सैनी ने कहा है कि स्वायल यानी मिट्टी की जांच के लिए अब सरकार हर किसान को निशुल्क कार्ड देगी। इस कार्ड के माध्यम से किसान लैब में मिट्टी की निशुल्क जांच करा सकेंगे। अब तक 55 लैब शुरू हो चुकी हैं। पीएम दौरे की तैयारियां देखने आए मंत्री सैनी ने नेताओं को बैठक में बताया कि तरह-तरह के पेस्टीसाइड फर्टिलाइजर से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उपजाऊ भूमि का आंकड़ा भी घट रहा है। स्वायल हेल्थ कार्ड के जरिए किसान मिट्टी की जांच करा सकेंगे, जिससे उन्हें मिट्टी में तमाम तत्वों का सही-सही पता लग सके। हर साल 21 लाख किसानों को यह कार्ड दिए जाएंगे। राज्य के चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि पंचायती राज्य चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए जनधन स्वच्छ भारत योजना शुरू की है। सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार राजस्थान रहे हैं। ऐसे में उनकी जनसभा को ऐतिहासिक बनाना होगा। बैठक में सिंचाई मंत्री रामप्रताप, विधायक राजेंद्र भादू, गुरजंटसिंह, अभिषेक मटोरिया, द्रोपती मेघवाल, कृष्ण कड़वा, संजीव बेनीवाल, जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढी सहित हनुमानगढ़, बीकानेर चुरू के जिलाध्यक्ष, नगरपालिका चेयरमैन, प्रधान, पंचायत समिति प्रधान सहित कई नेता मौजूद थे।

येहोंगे प्रभारी मंत्री

चिकित्सामंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ अनूपगढ़, रायसिंहनगर सूरतगढ़, सहकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी श्रीगंगानगर, सादुलशहर श्रीकरणपुर, सिंचाई मंत्री डा. रामप्रताप हनुमानगढ़, वन मंत्री राजकुमार रिणवा चूरू, परिवहन मंत्री युनूस खान नागौर शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।