- Hindi News
- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत पर निकाला जुलूस
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत पर निकाला जुलूस
सूरतगढ़| दिल्लीमें आम पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कस्बे के आम पार्टी ार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले कार्यकर्ता यशपाल सोमना के नेतृत्व में सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। यहां दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर जम कर रंग-गुलाल उड़ाई और मिठाई वितरित की। इसके बाद बाजार मे आम आदमी पार्टी के झंडे-बैनरों के साथ जुलूस निकाला। आम के रणजीतसिंह, राजेंद्र भाटी, नरेंद्र कुमार, कृष्णकुमार, मालाराम सांसी, सुमित भटेजा, हरविंद्र, अंकित गोयल पीराराम सोलंकी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।