पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट अस्पताल ने सरेंडर किए 75 लाख रुपए

प्राइवेट अस्पताल ने सरेंडर किए 75 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सूरतगढ़के प्राइवेट अस्पताल में आयकर सर्वे की कार्रवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। अस्पताल संचालक ने आयकर के लिए 75 लाख रुपए सरेंडर किए हैं।

संयुक्त आयुक्त एनआर कपूर ने बताया कि सूरतगढ़ के वसुंधरा अस्पताल पर मंगलवार को आयकर सर्वे शुरू किया गया था। जांच के दौरान वहां काफी खामियां मिली। अस्पताल संचालक ने कई जगह निवेश कर रखा था, जो उसने आयकर विभाग से छिपाया हुआ था। शुक्रवार को संचालक ने गलती स्वीकार करते हुए कर के लिए 75 लाख रुपए समर्पित करने पर सहमति दी। पूरे सर्वे में अस्पताल सहित पांच जगह कार्रवाई की गई थी। पूरे सर्वे में 3.50 करोड़ रुपए अघोषित आय का पता लगा। इससे पहले विभाग ने श्रीगंगानगर में पांच फर्माें पर आयकर सर्वे किया था, जिसमें 5.50 करोड़ की आय का खुलासा हुआ था।