- Hindi News
- जिला परिषद पदमपुर पंचायत समिति का जोनवार आरक्षण तय
जिला परिषद पदमपुर पंचायत समिति का जोनवार आरक्षण तय
श्रीकरणपुर: जोन नंबर एक, दो और 31, रायसिंहनगर: जोन नंबर 3 4, 17 18, अनूपगढ़: जोन नंबर 5, घड़साना: जोन 6,7 8, सूरतगढ़: जोन 10 से 13, श्रीवििजयनगर जोन 14, पदमपुर: जोन 19 से 21, सादुलशहर: 22 से 25, श्रीगंगानगर: 26 से 30 स्थित हैं। जिला परिषद का जोन नंबर 9 अनूपगढ़ घड़साना पंचायत समिति में और जोन 15 16 अनूपगढ़ श्रीवििजयनगर पंचायत समिति में स्थित हैं।
रायसिंहनगर में 17 श्रीविजयनगर में 18 लाटरी
रायसिंहनगर.सरपंचोंएवं वार्ड पंचों का आरक्षण 17 दिसंबर को रायसिंहनगर के मिनी सचिवालय में किया जाएगा। एसडीएम रतनकुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे सरपंचों पदों के लिए आरक्षण की लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे पंचायतों के वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लाटरी निकाली जाएगी। श्रीविजयनगर.ग्रामपंचायतों के लिए प्रस्तावित चुनावों के लिए आरक्षण की लाटरी 18दिसंबर को निकाली जाएगी। प्रशासन के अनुसान नवगठित श्रीविजयनगर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों के सरपंचों वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए निर्धारण 18 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से तहसील कार्यालय में होगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज चुनाव के आरक्षण के लिए लाटरी प्रक्रिया पूरी करते अधिकारी विभिन्न दलों के प्रतिनिधि।