- Hindi News
- कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने किया शिविर का बहिष्कार
कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने किया शिविर का बहिष्कार
कस्बेके राजीवगांधी सेवा केंद्र में चल रहे भामाशाह शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर शिविर का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते शिविर में स्थानीय दूर दराज के गांवों से आई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह जैसे ही शिविर शुरू हुआ, वहां मौजूद सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स अपनी मशीनों को लेकर बाहर गए। ऑपरेटर्स का कहना था कि निजी कंपनी उनका भुगतान नहीं कर रही है, जब तक उनका बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता तब तक वे काम शुरू नहीं करेंगे। इस पर सरपंच उदाराम ने बीडीओ को सूचना दी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। करीब दो घंटे बाद कंप्यूटर ऑपरेटर्स इंतजार करने के बाद चले गए। ऑपरेटर्स के बहिष्कार के चलते शिविर में भामाशाह आधार कार्ड नहीं बन पाए।
महिलाएं परेशान, सरपंच करते रहे समझाइश: शिविर में भामाशाह आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर दराज के गांवों से महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थी। लेकिन शिविर में कार्ड नहीं बनने पर उन्हें परेशानी नहीं हुई। एकबारगी महिलाएं आक्रोशित हो गई। इस पर सरपंच उदाराम को उन्हें समझाने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। महिला रोशनीदेवी, बिरमादेवी, सावित्री, सुमनदेवी, मोहिनी, शिमलादेवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि सरकार ने योजनाएं तो शुरू कर दी लेकिन सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रही है।
पुन:लगाया जाएगा भामाशाह शिविर
^निजीकंपनी ने कंप्यूटर ऑपरेटर्स का भुगतान नहीं किया, जिससे उन्होंने काम करने से मना कर दिया। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है। राजियासर कस्बे में पुन: भामाशाह शिविर लगाया जाएगा। रामचंद्रपोटलिया, एसडीएमसूरतगढ़