पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन माफिया के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना शुरू

वन माफिया के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमेंहो रही राज्य वृक्ष खेजड़ी की अवैध कटाई पर रोक लगाने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। संस्था पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। संस्था अध्यक्ष महेंद्र तरड़ ने बताया कि छह दिन पहले सूरतगढ़ की रोही लोहिया वाला ढेर पर वन माफिया ने 15-20 खेजड़ी के हरे पेड़ काट दिए। इस पर संस्था ने पेड़ काटने वालों के नाम पता सहित तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर संस्था पदाधिकारियों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा। धरने को बार संघ, सूरतगढ़ पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कड़वासरा मानव जीवन मित्र संरक्षण संस्था के प्रदेश सचिव अनंतराम सारस्वत ने समर्थन दिया है। तहसील अध्यक्ष विजयपाल गोदारा, सुभाष खीचड़, सीताराम गोदारा, बिश्नोई सभा के अध्यक्ष भागीरथ कड़वासरा, हनुमानप्रसाद गोदारा, रामप्रताप गोदारा, बलदेव खीचड़ कुलदीप बेनीवाल सहित आदि धरने पर बैठे।

सूरतगढ़. तहसील कार्यालय के सामने धरना देते संस्था सदस्य।