पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज निर्माण में ढिलाई पर लगाई फटकार

सीवरेज निर्माण में ढिलाई पर लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेेक्टरने शहर के विकास कार्य पूरे करने के लिए समय सीमा तय करने की हिदायत दी है। शुगरमिल के पास सूरतगढ़ बाइपास पर एसटीपी निर्माण कार्य 15 मार्च तक पूरा करने को कहा है। कलेक्टर आरएस जाखड़ शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यों का जायजा ले रहे थे। इन कामों की मॉनिटरिंग के लिए यूआईटी के जेईएन को निरंतर मौके पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर आरएस जाखड़ ने शनिवार को शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण कर धीमी गति से चले रहे निर्माण कार्य पर जमकर फटकार लगाई। तीनों कंपनियों को समय सीमा पर योजनाएं पूर्ण करने की नसीहत दी। कलेक्टर ने दोपहर 12 बजे आरओबी में चल रहे फाउंडेशन के काम को देखते ही नाराजगी जताई और कहा इससे पहले जब मैं आया था तब भी फाउंडेशन का ही काम हो रहा था। अभी तक फाउंडेशन का कम पूरा क्यों नहीं हुआ इसका लिखित स्पष्टीकरण दीजिए दरअसल कंपनी द्वारा 96 पाइल में से केवल 48 पाइल ही बने हैं। उन्होंने कंपनी के उच्च पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत की पाइल का काम 31 दिसंबर से पहले पिल्लर का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के वक्त नगर विकास न्यास सचिव ओपी बुनकर, सार्वजनिक निर्माण विभाग और यूआईटी के जेईएन एईएन अधिकारी उपस्थित थे।

सीवरेजने शहर का नक्शा ही बिगाड़ दिया : आरएस जाखड़

कलेक्टरने सीवरेज अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवरेज के निर्माण ने शहर का नक्शा ही बदल दिया। पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। जहां मन आया वहां खोद दिया कोई प्लानिंग से काम नहीं हो रहा। इससे गुस्साए कलेक्टर ने जयपुर फोन कर डिपार्टमेंट को शहर में हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।