- Hindi News
- 47 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी जर्सियां
47 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी जर्सियां
सूरतगढ़| सर्वसेवा संस्था की ओर से शनिवार को दो सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गई। सचिव विरेंद्र भटेजा ने बताया कि वार्ड 35 के सरकारी प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन वार्ड दो के सरकारी प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में 47 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की। शाला स्टाफ ने संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया। अध्यक्ष गोपालराम गोदारा, पीआरओ पन्नालाल, बीआर वर्मा, सीताराम ठाकुर, भूपेंद्रसिंह, अश्वनी औझा, राधेश्याम आदि मौजूद थे।
शिक्षकसंघ शेखावत की बैठक आज: राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की रविवार को सूर्योदय नगरी स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बैठक होगी। प्रवक्ता रजनीश ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक में श्रीगंगानगर में प्रस्तावित स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा की जाएगी।
सूरतगढ़. स्कूल में जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित करते संस्था पदाधिकारी।