- Hindi News
- किराना, ड्राईफ्रूट्स फर्नीचर कारोबारियों से 5.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला
किराना, ड्राईफ्रूट्स फर्नीचर कारोबारियों से 5.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला
श्रीगंगानगर| वाणिज्यिककर विभाग ने दोनों जिलों के किराना ड्राईफ्रूट्स और फर्नीचर कारोबारी फर्मों का सर्वे किया और कर चोरी पर 5.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला। विभाग की सात टीमों ने बुधवार को राज्य स्तरीय निर्देश मिलने के बाद सात जगह किराना ड्राईफ्रूट्स कारोबारियों की फर्मों का सर्वे किया था। विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) शोकत अली खान ने बताया कि राज्य में किराना ड्राईफ्रूट्स पर कार चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ में दो-दो, सूरतगढ़, रायसिंहनगर और नोहर में एक-एक फर्म पर सर्वे की कार्रवाई की। इसमें तीन फर्मों ने अघोषित माल पाए जाने पर चार लाख रुपए जमा करवा दिए। चार फर्मों से माल की बिक्री खरीद का रिकॉर्ड तलब किया है। इससे पहले मंगलवार को संगरिया में एक फर्नीचर कारोबारी की फर्म पर कार्रवाई करते हुए 5.50 लाख जुर्माना वसूला था।