- Hindi News
- छेड़छाड़ कमेंट का अब लड़कों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
छेड़छाड़ कमेंट का अब लड़कों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
राहचलतीलड़कियों पर अभद्र कमेंट करने से पहले लड़कों को दस बार सोचना होगा, क्योंकि हो सकता है कि कमेंट करते ही जबर्दस्त लात- घूंसों से उनकी हालत बिगड़ जाए। उनका यह हाल कोई और नहीं बल्कि लड़कियां खुद ही कर देंगी। जिले में ईव टीजिंग की घटनाओं को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगा। साथ ही महिलाओं से संबंधित कानून भी बताएगा, जिससे लड़कियां अपने जीवन में किसी की सहायता की मोहताज ना रहें।
महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक रचना भाटिया ने बताया कि ईव टीजिंग मुक्त वातावरण बनाने के लिए जिले में ऑपरेशन गरिमा की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में लड़कियों को चिन्हित कर पुलिस एवं शारीरिक शिक्षकों के माध्यम से सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ हाथ-पांव के दांव भी सिखाए जाएंगे, जिससे वे झगड़े जैसी स्थिति में कमजोर पड़ें। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें महिला अधिकारों की रक्षा संबंधी कानूनों एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अग्निशमन आकस्मिक दुर्घटनाएं होने पर डिजास्टर मैनेजमेंट की सामान्य जानकारी दिलवाई जाएगी।
लड़कोंकी कराई जाएगी काउंसलिंग
इसप्रोजेक्ट में लड़कों की सहभागिता को भी ध्यान में रखा गया है। इसके लिए कॉलेज स्कूल स्तर पर महिलाओं अधिकारियों की एक टीम लड़कों की काउंसलिंग करेगी। इसमें उन्हें छेड़छाड़ करने और सामने होते देखने पर विरोध करने के बारे में बताया जाएगा। वहीं ईव टीजिंग की घटनाओं पर पूरी तरह ब्रेक लगाने के लिए स्कूलों कॉलेजों केे समय पर और प्रमुख कोचिंग सेंटर पर पुलिस किसी भी समय औचक निरीक्षण करेगी, जिसमें लड़कों की धरपकड़ की जाएगी।