- Hindi News
- अतिक्रमण हटाने गए कर्मचािरयों अतिक्रमणकािरयों में हाथापाई
अतिक्रमण हटाने गए कर्मचािरयों अतिक्रमणकािरयों में हाथापाई
कस्बेकेवार्ड नंबर 27 में सोमवार को सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गए नगरपालिका अमले वहां रह रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान तीन युवतियां बेहोश हो गई, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए सूरतगढ़ पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र दिया है, वहीं पालिका के सफाई कर्मचारियों के संगठन कर्मचारी संघ ने भी अलग से प्रार्थना पत्र देकर आठ-दस महिलाओं पुरूषों के खिलाफ जाति सूचक गालियां निकालने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है।
पालिका ईओ कमलेश मीणा ने बताया कि पालिका अग्निशमन केंद्र के पीछे बरसाती गंदे पानी की निकासी के लिए पंप हाऊस लगाया गया है। पंप हाऊस के पीछे ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की प्रस्तावित योजना के लिए जगह छोड़ी गई थी। इस जगह पर वहां रह रहने वाले तीन-चार परिवार अतिक्रमण कर रहे थे। पालिका का अमला सुबह अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा तो कब्जा कर रहे लोगों ने अमले पर हमला कर दिया और परिवार की महिलाएं कमरे घुस गई। पालिका अमले में शामिल महिलाएं जब कमरे में घुसी महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया तो महिला परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गई। इससे मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया।
सूरतगढ़. अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद में झगड़ा करते दोनो पक्ष।