पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलरी, अस्पताल गारमेंट्स की पांच फर्मों पर आयकर सर्वे

ज्वैलरी, अस्पताल गारमेंट्स की पांच फर्मों पर आयकर सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. आयकरविभाग की टीम ने एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई करते हुए सूरतगढ़ में पांच फर्मों पर सर्वे शुरू किया। इनमें तीन ज्वैलर्स, एक गारमेंट्स एक अस्पताल शामिल है। सुबह करीब पौने 12 बजे शुरू की गई सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार संयुक्त आयुक्त एनआर कपूर के नेतृत्व में टीमों ने तीन ज्वैलर्स, एक रेडिमेड एक अस्पताल पर सर्वे की कार्रवाई एक साथ शुरू की। पांचों जगह की आयकर विभाग को शिकायत मिल रही थी कि उनकी आय तो ज्यादा है, लेकिन विभाग को टैक्स काफी कम अदा कर रहे हैं। पांचों संस्थानों पर टीमों ने स्टाॅक, बिक्री खरीद तथा आय से जुड़े तमाम दस्तावेज कंप्यूटर्स कब्जे में ले लिए हैं। देर रात तक इनकी जांच जारी थी और कई जगह कमियां भी मिलीं। संयुक्त आयुक्त कपूर ने बताया कि सभी फर्मों के आय के स्त्रोतों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने निवेश कहां-कहां किया हुआ है। सर्वे के दौरान पुलिस जवान भी फर्मों के बाहर तैनात थे। कार्रवाई में श्रीगंगानगर सूरतगढ़ के आयकर अधिकारी निरीक्षक शामिल थे।